back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निशानेबाजों ने काफी निराश किया : जॉयदीप कर्माकर

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक में पिछले चार दिनों में निशानेबाजी में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। कुछ विशेषज्ञ इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि 15 सदस्यीय दल के साथ क्या गलत हुआ है, जबकि उनसे पदक की उम्मीद थी। भारतीय निशानेबाजी के प्रसिद्ध नामों में से एक, जॉयदीप करमाकर, जिन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में 50 मीटर राइफल प्रोन में भाग लिया और चौथे स्थान पर रहते हुए कांस्य से चूक गए, ने भारत के प्रदर्शन को आपदा करार दिया और आत्मनिरीक्षण का आह्वान किया। कर्माकर ने ट्वीट किया, अब मैं इसे एक आपदा कहूंगा! यह (10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट) से सबसे बड़ी उम्मीद थी और जो कुछ हुआ उसे लेकर भाग्य को दोष नहीं देना चाहिए ! शीर्ष पिस्टल निशानेबाज हीना सिद्धू, जिनके पति रौनक पंडित टोक्यो में भारतीय पिस्टल टीम के कोच हैं, ने ट्वीट किया, आज 10 मीटर रेंज में निराशाजनक प्रदर्शन। भारतीय निशानेबाजी के बुरे दिन। सौरभ ने अच्छा किया, लेकिन मनु से उन्हें साथ नहीं मिला। बेहद निराशाजनक। ट्वीट्स की एक अन्य श्रृंखला में, कर्माकर ने इस तथ्य का विरोध किया कि निशानेबाज युवा थे और दबाव को संभाल नहीं सकते थे, उन्होंने कहा, एक समान खेल के मैदान में कोई बच्चा नहीं होता। कर्माकर ने ट्वीट किया, बच्चे? निश्चित रूप से वे अपनी उम्र के बच्चे हैं, मैं उन्हें प्यार करता हूं और अपने बच्चों के रूप में भी उन्हें प्यार करता रहूंगा लेकिनी खेल के मैदान पर एक एथलीट के रूप में मैं उन्हें बच्चों के रूप में नहीं देखता। एक समान खेल के मैदान में कोई बच्चा नहीं है। हमें आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है! भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के पूर्व उपाध्यक्ष और 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के खेल प्रबंधक दीप भाटिया ने आईएएनएस से कहा, निशानेबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की, लेकिन ऐसा लगता है कि वे मानसिक रूप से प्रशिक्षित नहीं थे। भाटिया ने देश में निशानेबाजी खेलों में निहित स्वार्थ की ओर भी इशारा किया, जिसे उन्होंने ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन का एक बड़ा कारण बताया। भाटिया ने कहा, जब प्रबंधकों और कोचों की बात आती है, तो निशानेबाजी में बहुत निहित स्वार्थ होता है, विशेष रूप से हितों के टकराव को लेकर। एनआरएआई के अध्यक्ष रणिंदर सिंह को मीडिया में यह कहते हुए बताया गया था कि महासंघ ने निशानेबाजों के लिए जो कुछ भी संभव होगा वह किया है और अब टोक्यो में निराशानजनक प्रदर्शन के बाद पूरे कोचिंग स्टाफ का पूरा ओवरहाल होगा। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...