नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। IPL 2026 मिनी ऑक्शन के कुछ ही दिन बाद ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश (MP) टीम का कप्तान बनाया गया है। वह इस टूर्नामेंट में रजत पाटीदार की जगह टीम की अगुवाई करेंगे। यह घरेलू वनडे टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है।
खराब IPL सीजन के बाद भी भरोसा बरकरार
भले ही वेंकटेश अय्यर का IPL 2025 सीजन खास नहीं रहा, लेकिन टीम मैनेजमेंट का उन पर भरोसा कम नहीं हुआ है। कप्तानी मिलना इस बात का संकेत है कि घरेलू क्रिकेट में उनकी नेतृत्व क्षमता पर चयनकर्ताओं को पूरा भरोसा है।
RCB ने 7 करोड़ में खरीदा
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगाई उनकी पुरानी टीम KKR ने 6.80 करोड़ तक बोली लगाई आखिर में RCB ने सबसे ऊंची बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा वेंकटेश अय्यर को कप्तान बनाकर रजत पाटीदार को रिप्लेस करना कई लोगों के लिए हैरान करने वाला फैसला है। पाटीदार की कप्तानी में RCB ने IPL 2025 का खिताब जीता मध्य प्रदेश टीम ने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया, इसके बावजूद विजय हजारे ट्रॉफी से पहले कप्तानी में बदलाव किया गया।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में MP का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सुपर लीग चरण तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी। इस टूर्नामेंट में वेंकटेश अय्यर ने 10 मैच खेले 211 रन बनाए इस बार विजय हजारे ट्रॉफी और भी खास रहने वाली है क्योंकि इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश का स्क्वाड
मध्य प्रदेश टीम इस प्रकार है वेंकटेश अय्यर (कप्तान), हर्ष गवली, हिमांशु मंत्री, यश दुबे, शुभम शर्मा, हरप्रीत सिंह, ऋषभ चौहान, रितिक टाडा, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे, राहुल बाथम, त्रिपुरेश सिंह, मंगेश यादव, माधव तिवारी अब सभी की नजरें वेंकटेश अय्यर पर होंगी कि क्या वह कप्तान के तौर पर मध्य प्रदेश को विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन दिला पाते हैं या नहीं। IPL ऑक्शन के बाद मिली यह जिम्मेदारी उनके करियर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।





