back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वॉन और कूक ने न्यूजीलैंड को बताया डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने का दावेदार

हैम्पशायर, 17 जून (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है तो वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन और एलिस्टर कूक ने कीवी टीम को खिताब जीतने का दावेदार बताया है। इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि न्यूजीलैंड ने हाल ही में इंग्लैंड को हराया है और भारत डब्ल्यूटीसी के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएगा क्योंकि कीवी टीम ने पिछले साल भारत को मात दी थी। वॉन ने कहा, मैं न्यूजीलैंड पर दांव लगाऊंगा। मुझे पता है कि भारत के खिलाफ जाकर सोशल मीडिया पर मेरी आलोचना होगी। लेकिन जिस तरह न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में खेला है, मेरे ख्याल से वह इस मैच को निकाल लेंगे। उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड की टीम हाई क्लास क्रिकेट टीम है। मुझे उनके खेल का हर पहलू पसंद है। अगर आप टेस्ट क्रिकेट का विशलेषण करें तो आमतौर पर जो टीम सभी बेस कवर करेगी वो जीतेगी और न्यूजीलैंड ऐसा कर सकती है क्योंकि उसके पास प्रतिभाशाली गेंदबाजी आक्रमण है। कूक ने कहा, न्यूजीलैंड इस मुकाबले को जीतने जा रही है। मैच से पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले और इस सीरीज को जीता। न्यूजीलैंड दबाव में खेलने और इंग्लैंड के वातावरण में ढल गई। इंग्लिश क्रिकेटर भले ही कीवी टीम का समर्थन करें लेकिन भारत की टीम उच्च प्रोफेशनल वाली टीम है जिसमें आत्मविश्वास है और टीम हम कर सकते हैं वाले रवैये से मैच जीते हैं। भारतीय टीम के पास मैच विजयी खिलाड़ी हैं जो बेहद संतुलित हैं। इनका बल्लेबाजी लाइनअप प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरा है जिसमें दो विश्व स्तरीय स्पिनर भी हैं। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर फिल टफनेल ने कहा, इस मुकाबले में दो बेहतरीन टीमों के बीच मुकाबला है जिसमें विश्व स्तरीय क्रिकेटर हैं। न्यूजीलैंड की तैयारी अच्छी है, लेकिन पावरहाउस के अनुसार भारत इस मैच को जीत सकती है, क्योंकि उसके पास रविचंद्रन अश्विन जैसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं और बेहतर बल्लेबाजी आक्रमण है। मैं भारत पर दांव लगाऊंगा लेकिन मुकाबला कठिन है। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵