back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूएस ओपन : स्टेफेंस और हालेप तीसरे दौर में

न्यूयॉर्क, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। 2017 की चैंपियन स्टोआने स्टेफेंस यहां जारी वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। स्टेफेंस ने 21वीं सीड कोको गौफ को 66 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से हराया। करियर में स्टेफेंस और गौफ के बीच यह पहला मैच हुआ। इस बीच. नौंवीं सीड स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा ने जर्मनी की आंद्रिआ पेत्राकोविच को 6-4, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। तीसरी सीड और गत विजेता जापान की नाओमी ओसाका क्वालीफायर ओल्गा दानिलोविच के मेडिकल कारण की वजह से दूसरे दौर के मुकाबले से हटने के कारण तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। 2018 और 2020 की विजेता ओसाका ने तीसरे दौर में प्रवेश किया है। ओसाका ने पहले राउंड में मारिए बोउज्कोवा को सीधे सेटों में हराया था। सिमोना हालेप ने क्रिस्टीना कुकोवा को 68 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-1 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵