back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूएस ओपन : स्विएतेक को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं बेनसिच

न्यूयॉर्क, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्विटजरलैंड की बेलिंदा बेनसिच ने सातवीं सीड पोलैंड की इगा स्विएतेक को हराकर यहां चल रहे वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 11वीं सीड बेनसिच ने स्विएतेक को दो घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में 7-6(12), 6-3 से हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला सेट 84 मिनट तक चला जो यूएस ओपन में अबतक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला ओपनिंग सेट है। दोनों सेट जीतने के साथ ही बेनसिच ने करियर में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-8 में प्रवेश किया। बेनसिच ने इस साल हुए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। बेनसिच ने कहा, मुझे पता था कि स्विएतेक क्या करने वाली हैं और उनकी योजना क्या है। मैंने खुद से कहा कि मैंने एडिलेड में मिली हार के बाद कई विभाग में सुधार किया है। मैं इसके लिए तैयार थी और मैं खुश हूं कि मैंने अच्छा किया। बेनसिच का क्वार्टर फाइनल में सामना ब्रिटेन की क्वालीफायर एमा राडुकानु से होगा। –आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵