up39s-men-and-women-team-announced-for-national-soft-tennis-championship
up39s-men-and-women-team-announced-for-national-soft-tennis-championship

नेशनल साफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप के लिए उप्र की पुरुष व महिला टीम घोषित

लखनऊ, 01 मार्च (हि.स.)। 04 से 08 मार्च तक श्रीनगर के गिंडल स्टेडियम में होने वाली 17वीं सीनियर नेशनल साफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप (महिला/पुरूष) के लिए टीम की घोषणा सोमवार को हो गयी। इसके लिए सोमवार को ही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र यादव ने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कीट का वितरण किया। पुरुष वर्ग के टेनिस खिलाड़ियों में अक्षत कुमार (प्रयागराज), आदर्श चौधरी, (प्रयागराज), श्रेयांश कुमार, (लखनऊ), तन्मय शर्मा, (लखनऊ), देवाशीष मल्कानी (लखनऊ), गौतम आनन्द (लखनऊ), अतुल श्रीपटेल (प्रयागराज), शनीष मणि मिश्रा (गोण्डा) प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। इनके कोच एवं मैनेजर प्रशांत शर्मा होंगे। वहीं, महिला वर्ग की खिलाड़ियों में नेहा यादव (प्रयागराज), नैना यादव(लखनऊ), मरियम खान (लखनऊ), मुस्कान यादव (प्रयागराज), समीक्षा यादव (प्रयागराज), कोमल श्रीवास्तव (लखनऊ), श्रेया कुमार (लखनऊ) का नाम घोषित किया गया है। इनके कोच और मैनेजर नीतू शर्मा होंगी। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in