back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंडर-19 सीडब्ल्यूसी : चोट से वासु वत्स बाहर, आराध्या यादव को भारतीय टीम में मिली जगह

एंटीगुआ, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ कूलिज क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे सुपर लीग सेमीफाइनल मैच से पहले आराध्या यादव को शनिवार को यहां भारतीय टीम में वासु वत्स की जगह लेने की मंजूरी दी है। वत्स को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिससे वह आगे इस टूर्नार्मेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट को आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने मंजूरी दे दी है। आईसीसी ने एक बयान में यह भी कहा कि भारत के एक खिलाड़ी का कोविड-19 आरटीपीआर टेस्ट किया गया था, जिसमें वे कोविड से संक्रमित पाए गए थे। खिलाड़ी फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में है। हालांकि, आईसीसी ने खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया, ईएसपीएनक्रिकइंफो डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑलराउंडर निशांत सिंधु कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद वे क्वार्टर फाइनल में नहीं खेलेंगे। नियमित कप्तान यश ढुल की अनुपस्थिति में सिंधु को दो लीग मैचों की कप्तानी सौंपी गई। अब तक उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें उन्होंने 14.25 की औसत और 2.75 की इकॉनमी रेट से चार विकेट लिए हैं। प्रतियोगिता में अगर कोई खिलाड़ी कोविड से संक्रमित पाया जाता है तो उसे सात दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। जिसका अर्थ यह है कि सिंधु सेमीफाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे। भारत शनिवार को बांग्लादेश को हरा देता है तो सेमिफाइनल दो फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। इस बीच, कप्तान ढुल और उप-कप्तान शेख रशीद सहित कोविड-19 से संक्रमित पांच भारतीय क्रिकेटर ठीक हो गए हैं और बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के लिए उपलब्ध हैं। ढुल, रशीद, सिद्धार्थ यादव, आराध्या यादव और मानव पारख आयरलैंड के खेल से पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। भारत को एक प्लेइंग इलेवन में क्षेत्ररक्षण के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ा था। इन पांच पूर्व कोविड संक्रमित खिलाड़ियों की उपलब्धता ने भारत की टीम को मजबूत किया है। ढुल और रशीद के बल्लेबाजी क्रम में आने की उम्मीद है, जिनका औसत प्रति पारी लगभग 315 रन है, जबकि सिद्धार्थ, आराध्या मानव भी अंतिम एकादश में चयन के लिए तैयार हैं। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵