back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उबेर कप: चोट के कारण सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने टूर्नामेंट से वापस लिया नाम

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने शुक्रवार को कहा कि सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने पूर्व की चोट के कारण आगामी उबेर कप टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। यह टूर्नामेंट 8 से 15 मई तक बैंकॉक में होना है। बीएआई के महासचिव संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा, सिक्की रेड्डी की एमआरआई में पेट की समस्या की पुष्टि हुई है और डॉक्टर ने उन्हें 4-6 सप्ताह के आराम की सलाह दी है। उन्होंने आगे कहा, इन परिस्थितियों में उक्त जोड़ी उबेर कप के साथ-साथ आगामी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप (बीएसी) से हट गई है और चयनकर्ताओं ने सिमरन सिंह और रितिका ठक्कर को उनके स्थान पर शामिल करने का फैसला किया है क्योंकि वे चयन ट्रायल के दौरान रैंकिंग में चौथे स्थान पर थीं। इससे पहले, बीएआई ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में छह दिनों के चयन ट्रायल के बाद आगामी एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और उबेर कप के लिए भारतीय टीमों की घोषणा की। सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा के अलावा, एशियाई खेलों और उबेर कप के लिए 10 सदस्यीय महिला टीम में पीवी सिंधु, पारुपल्ली कश्यप, अश्मिता चालिहा, हुड्डा शामिल हैं, साथ ही ट्रायल से अन्य दो युगल जोड़े ट्रीसा जॉली-गायत्री पी और तनीषा क्रस्तो-श्रुति मिश्रा को भी शामिल किया गया है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...