नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में 311 रनों का बड़ा लक्ष्य भारतीय बल्लेबाजों ने आसान बना दिया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया।
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 68 रन की तेज पारी खेली। उनकी स्ट्राइक रेट 206.06 रही और उन्होंने 4 छक्के व 9 चौके लगाए। पहले विकेट के लिए वैभव और आरोन जॉर्ज ने 90 रन जोड़े, जिससे भारत को मजबूत शुरुआत मिली।
आरोन जॉर्ज का शतक और म्हात्रे की अहम पारी
वैभव के आउट होने के बाद आरोन जॉर्ज और कप्तान आयुष म्हात्रे ने पारी संभाली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी हुई। म्हात्रे ने 59 गेंदों में 62 रन बनाए, जबकि जॉर्ज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों में 115 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी पारी ने भारत की जीत लगभग तय कर दी। वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 6 पारियों में 264 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को कई मैचों में तेज शुरुआत दिलाई है।
टूर्नामेंट में चमके वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 6 पारियों में 264 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को कई मैचों में तेज शुरुआत दिलाई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 300 से ज्यादा रन बनाए। फैसल खान ने 93 गेंदों में 110 रन की शानदार पारी खेली, जबकि उज़ैरउल्लाह नियाजई ने नाबाद 101 रन बनाए। भारत की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री की है। अब सभी की नजरें फाइनल पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया एक और खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।





