back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेट स्टार धोनी की पाठशाला में एक जून से गूंजेगा ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार

रांची, 16 मई (आईएएनएस)। ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार्स के लिए क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धौनी की यह नई पहल है। उन्होंने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बच्चों के लिए ग्लोबल स्कूल की शुरूआत की है। इस वल्र्ड क्लास स्कूल में आगामी एक जून से पहले सेशन की क्लासेज शुरू हो रही हैं। स्कूल का नाम है एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल। खास बात यह है कि इस स्कूल में बच्चों को बहुआयामी शिक्षा देने के लिए इस स्कूल ने माइक्रोसॉफ्ट और मशहूर नृत्यांगना एवं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की संस्था डांस विद माधुरी के साथ चैनल पार्टनर के तौर पर हाथ मिलाया है। शुरूआत में नर्सरी से लेकर क्लास एट्थ तक की पढ़ाई होगी। बेगलुरू के एचएसआर साउथ एक्सटेंशन कुडलू गेट के पास खोले गये इस स्कूल की वेबसाइट में यहां दी जा रही तमाम सुविधाओं और पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी स्कूल से मेंटॉर हैं, जबकि इसके चेयरपर्सन आर चंद्रशेखर हैं। स्कूल का करिकुलम तीन भागों में बांटा गया है। ये हैं-डिस्कवर्स, एक्सप्लोर्स और इनोवेटर्स। नर्सरी से यूकेजी तक की पढ़ाई डिस्कवर्स करिकुलम के तहत होगी, जबकि क्लास वन से फाइव एक्सप्लोर्स और क्लास सिक्स से एट तक की पढ़ाई इनोवेटर्स करिकुलम तैयार किया गया है। दावा किया गया है कि यहां ऐसे तमाम साधन-संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं, जिनकी मदद से आज के दौर की जरूरतों के हिसाब से बच्चे को बहुमुखी विकास हो। वेबसाइट में बताया गया है कि यह माइक्रोसॉफ्ट का शोकेस स्कूल होगा। इसके अलावा यहां एमएस धोनी स्पोर्ट्स एकेडमी की इकाई भी स्थापित की गयी है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में ऑर्गेनिक फॉमिर्ंग, डेयरी के साथ-साथ कड़कनाथ मुर्गों के पालन का काम भी बड़े पैमाने पर शुरू किया है। महेंद्र सिंह धोनी के प्रारंभिक कोच रहे चंचल भट्टाचार्य बताते हैं कि वह शुरू से इनोवेटिव किस्म के इंसान रहे हैं। उसकी कामयाबी का सूत्र यही है कि वह अपने हर काम को अपना हंड्रेड परसेंट देने की कोशिश करते हैं। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵