back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 5 क्रिकेटर्स, भारत के दो दिग्गज भी लिस्‍ट में

क्रिकेट के मैदान पर कुछ खिलाड़ी ऐसे होते है जो हर सीरीज में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए है। जानें उन टॉप 5 सितारों के बारे में, जिन्होंने अपनी कमाल की बल्लेबाजी से यह सम्मान ज्यादा बार अपने नाम किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की निरंतरता और मैच पर पकड़ का सबसे बड़ा प्रमाण होता है ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड। यह सम्मान उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो पूरी सीरीज में टीम के लिए सबसे प्रभावी प्रदर्शन करता है।

आइए जानते हैं उन टॉप 5 क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज़ अवॉर्ड अपने नाम किया है।

विराट कोहली – भारत

भारतीय रन मशीन विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। 2008 से अब तक खेले गए 553 मैचों और 167 सीरीज में उन्होंने 21 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ अवॉर्ड जीता। टेस्ट में 3, वनडे में 11 और टी20 में 7 बार उन्हें यह सम्मान मिला। कोहली की निरंतरता और जीत की भूख उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

सचिन तेंदुलकर – भारत

‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर भले ही अब खेल से दूर हों, लेकिन रिकॉर्ड्स में उनका नाम हमेशा चमकता है। 1989 से 2013 के बीच उन्होंने 20 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीता, जिनमें 5 टेस्ट और 15 वनडे सीरीज शामिल हैं। यह उनके दो दशकों तक क्रिकेट पर दबदबा को दर्शाता है।

शाकिब अल हसन – बांग्लादेश

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 162 सीरीज में से 17 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीता। शाकिब बल्ले और गेंद दोनों से मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। 5 टेस्ट, 7 वनडे और 5 टी20 सीरीज में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

जैक कैलिस – दक्षिण अफ्रीका

दुनिया के महानतम ऑलराउंडर्स में से एक जैक कैलिस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपने करियर में 519 मैचों और 148 सीरीज में खेलते हुए 15 बार यह अवॉर्ड जीता। टेस्ट और वनडे दोनों में उन्होंने अपनी क्लास से मैचों का रुख बदल दिया।

डेविड वॉर्नर – ऑस्ट्रेलिया

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर। उन्होंने अब तक 383 मैचों और 126 सीरीज में 13 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का सम्मान जीता। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी हर फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की ताकत रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

तेंदुलकर परिवार में गूंजेगी शहनाई! अर्जुन-सानिया के शादी की तैयारियां तेज,भावुक सचिन ने बेटे के लिए कही ये बात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अर्जुन और सानिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...