back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टॉम हैरिसन ने ईसीबी के मुख्य कार्यकारी पद से दिया इस्तीफा : रिपोर्ट

लंदन, 17 मई (आईएएनएस)। टॉम हैरिसन ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इस बारे में मेल ऑनलाइन की एक रिपोर्ट में जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड की पूर्व कप्तान और महिला क्रिकेट की वर्तमान प्रबंध निदेशक क्लेयर कॉनर अंतरिम आधार पर हैरिसन की जगह लेंगी। वेस्टइंडीज में टेस्ट श्रृंखला हार के बाद जो रूट ने पद छोड़ दिया था, जिसके बाद ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड के क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने उन्हें कप्तान बनाया है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम केकेआर के मौजूदा कोच ब्रेंडन मैकुलम को भी टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया है, जबकि सफेद गेंद के कप्तान की घोषणा भी जल्द होने की उम्मीद है। हैरिसन 2014 से ईसीबी के मुख्य कार्यकारी की भूमिका में काम कर रहे थे और इस साल की शुरुआत में अपने पद पर बने रहने की घोषणा की थी। रूट के तहत इंग्लैंड पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 0-4 से हरा गया था, जिससे क्रिस सिल्वरवुड ने अपने मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ दिया था। उस समय हैरिसन ने कहा था, जब समय वास्तव में कठिन होता है तो वाकई उस चुनौती को अपनाने की जरूरत होती है और मैं यहां ऐसा करने के लिए हूं। मैं चुनौती से भाग नहीं रहा हूं। द हंड्रेड को पेश करने के लिए हैरिसन के सात साल के कार्यकाल को सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...