back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया ने महिला बास्केटबॉल टीम की घोषणा की

सिडनी, 27 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति (एओसी) ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए अपनी 12 सदस्यीय महिला बास्केटबॉल टीम की घोषणा कर दी है। ओपल्स टीम नाम से मशहूर यह टीम विश्व कप और ओलंपिक पदक विजेताओं और रेबेका एलन, लिज कैम्बेज, एजी मैगबेगोर, लीलानी मिशेल, अलाना स्मिथ और स्टेफनी टैलबोट जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई गै। ये सभी खिलाड़ी वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (डब्ल्यूएनबीए) में खेल रही हैं। दो बार ओलंपिक खेल चुकीं जेना ओहिया, जो टीम की कप्तानी करेंगी, ने कहा कि उन्हें टीम देखकर अच्छा लगा और इस घोषणा से वह काफी राहत महसूस कर रही हैं। जेना का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच ओलंपिक से आयोजन के संशय के बीच टीम की घोषणा इसके आयोजन को लेकर उम्मीद जगाने वाली है। ओपल के ओलंपिक रिकॉर्ड में अटलांटा 1996 से लंदन 2012 तक तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। साथ ही इसमें स्पेन में आयोजित 2018 विश्व कप में जीता गया रजत भी शामिल है। ट्रिपल ओलंपिक पदक विजेता ओपल के मुख्य कोच सैंडी ब्रोंडेलो ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि टीम टोक्यो में खेल की किसी भी शैली का सामना करने में सक्षम होगी। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵