three-players-from-jharkhand-in-the-indian-women39s-hockey-team-for-the-fih-hockey-pro-league
three-players-from-jharkhand-in-the-indian-women39s-hockey-team-for-the-fih-hockey-pro-league

एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी

रांची, 21 मई (आईएएनएस)। एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए शनिवार को घोषित 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। हॉकी प्रो लीगके मैच जून में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेले जायेंगे। इस लीग के लिए भारतीय टीम में झारखंड की जिन तीन खिलाड़ियों कोशामिल किया गया है, उनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल हैं। निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ओलंपिक खेलने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रही थीं। निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहनी वाली हैं जबकि सलीमा टेटे सिमडेगा से हैं। संगीता कुमारी भी सिमडेगा की हैं। पिछले दिनों एफआईएच हॉकी प्री लीग में स्पेन के खिलाफ भी इन तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हॉकी इंडिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार टीम की कप्तान सविता और उपकप्तान दीप ग्रेस एक्का होंगी। इनके अलावा टीम में बिचु देवी खरीबाम, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, अक्षता अबसो ढेकाले, निशा, सुशीला चानू पुखरंबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे, बलजीत कौर, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी, दीपिका और रानी को जगह मिली है। हॉकी प्रो लीग में भारत को 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम और उसके बाद 18 और 19 जून को अर्जेंटीना, 21 और 22 जून 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मैच खेलना है। टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने हर्ष जताया है। --आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in