back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीसरा टेस्ट : जोशुआ डा सिल्वा ने जड़ा शतक, इंग्लैंड 103/8

सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा), 27 मार्च (आईएएनएस)। जोशुआ डा सिल्वा के शानदार शतक और गेंदबाज काइल मेयर्स के यहां अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन पांच विकेट की बदौलत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट खोकर 103 रन बनाए हैं। बल्लेबाज क्रिस वोक्स (9) और जैक लीच (1) मैच के चौथे दिन की शुरुआत करेंगे। इंग्लैंड ने टीम के खिलाफ मात्र दस रन की बढ़त बनाई है, जिससे वेस्टइंडीज के मैच जीतने की उम्मीदें बरकरार हैं। पहली पारी में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज जोशुआ डा सिल्वा के शानदार शतक की वजह से टीम ने 297 रन बनाए। इस दौरान टीम ने 93 रन की बढ़त बनाई है। पहली पारी में इंग्लैंड ने दस विकेट खोकर 204 रन बनाए थे। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज की टीम के गेंदबाजों ने खूब परेशान किया, जिसमें काइल मेयर्स ने 13 ओवर में नौ रन देकर पांच विकेट झटके। एलेक्स लीज (31), जो रूट (5), डेनियल लॉरेंस (0), बेन स्टोक्स (4) और क्रेग ओवरटन (1) की विकेट शामिल है। संक्षिप्त स्कोर : पहली पारी : इंग्लैंड : 204/10 (जैक लीच 41, साकिब महमूद 49, जायडेन सील्स 3/40)। वेस्ट इंडीज : 297/10 (जोशुआ डा सिल्वा 100 (नाबाद), केमार रोच 25, क्रिस वोक्स 3/59, क्रेग ओवरटन 2/81)। दूसरी पारी : इंग्लैंड : 103/8 (एलेक्स लीस 31, जॉनी बेयरस्टो 22, काइल मेयर्स 5/9)। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵