back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 में दर्शकों की हो सकती है वापसी

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दर्शकों की वापसी हो सकती है। गल्फ न्यूज के हवाले से अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के महासचिव मुबाशिर उस्मानी ने कहा कि बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और यूएई सरकार के साथ स्टैंड्स पर दर्शकों की वापसी को लेकर चर्चा करेगा। उस्मानी के अनुसार, ईसीबी बीसीसीआई और यूएई सरकार के साथ सहमति प्राप्त करने के लिए करीब से काम कर रहा है जिससे स्टेडियम में दर्शकों की वापसी कराई जा सके। उस्मानी ने कहा, मेजबान होने के नाते ईसीबी प्रशासकों के साथ दर्शकों को शामिल करने के लिए जरूरी प्रोटोकॉल को लेकर सहमति मांग रहा है। इसके बाद हम इस बारे में बीसीसीआई और आईसीसी के साथ दर्शकों की जरूरतों पर चर्चा करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई सरकार ने स्टेडियम में 60 फीसदी दर्शकों को मंजूरी देने के लिए सहमति दी है। आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से होगा। आईपीएल 2021 के शेष 31 मुकाबले जिसमें क्वालीफायर्स भी शामिल है वो 27 दिनों तक खेले जाएंगे। कई कॉल के बवजूद बीसीसीआई के अधिकारियों ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...