नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अंडर-19 एशिया कप 2024 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अंडर-19 एशिया कप 2024 टूर्नामेंट का यह फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 एशिया कप 2024 टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी अपनी जगह बनाई है।
भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल मुकाबले में बनाई अपनी जगह
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम को 10 विकेट से मात देकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। 13 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम को बड़ी जीत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 174 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 21.4 ओवर में हासिल करने में अपना बड़ा योगदान दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
बांग्लादेश ने PAK को हराकर फाइनल में बनाई अपनी जगह
वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया था। बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम ने एक बहुत ही बढ़िया पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल मुकाबले में पहुंचाया। अब अंडर-19 एशिया कप 2024 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
यहां देखें इस फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल मुकाबले को आज भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट फैंस अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट SONY Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को SONYLIV ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं।





