back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेंदुलकर परिवार में गूंजेगी शहनाई! अर्जुन-सानिया के शादी की तैयारियां तेज,भावुक सचिन ने बेटे के लिए कही ये बात

अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को सानिया चांदोक संग शादी करने जा रहे हैं। प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं और सचिन तेंदुलकर ने बेटे के लिए भावुक संदेश साझा किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अर्जुन और सानिया चांदोक की शादी 5 मार्च 2026 को होने की संभावना है और प्री-वेडिंग समारोहों के साथ तेंदुलकर परिवार में उत्सव का माहौल बन चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अर्जुन और सानिया का एक खास वीडियो साझा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

सचिन का भावुक संदेश

वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने बेटे के लिए दिल छू लेने वाला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिवार से मिलवाता है, तो एहसास होता है कि वह सच में बड़ा हो गया है। सचिन ने अर्जुन और सानिया की जोड़ी को देखकर खुशी जताई और कहा कि दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और सहज नजर आते हैं। उन्होंने बेटे पर गर्व जताते हुए कहा कि अर्जुन ने अपने लिए एक खास जीवनसाथी चुना है।

अगस्त में हुई थी सगाई

अर्जुन और सानिया की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। सानिया चांदोक मुंबई के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से संबंध रखती हैं और एक सफल उद्यमी मानी जाती हैं। बताया जाता है कि वह लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के संपर्क में थीं और दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध हैं।

क्रिकेट में भी बना रहे पहचान

जहां एक ओर शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहीं अर्जुन क्रिकेट करियर में भी अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने पिता की तरह पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में सेंचुरी बनाने का कारनामा दोहराया।

आईपीएल में अर्जुन पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब वह अगले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे। हाल ही में हुए ट्रेड के बाद यह बदलाव चर्चा में है।

तेंदुलकर परिवार के लिए यह समय बेहद खास है। मैदान पर अपनी छाप छोड़ने के साथ अर्जुन अब निजी जीवन में भी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। फैंस भी इस शादी को लेकर खासे उत्साहित हैं और 5 मार्च का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...