back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीम ने शुरू में ही नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए कहा था : अश्विन

नवी मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने एक सफल प्रयोग किया है, जैसे रविचंद्रन अश्विन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजकर विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल करना, ताकि बल्लेबाजी लाइनअप ज्यादा लंबी हो सके। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अश्विन को तीसरे नंबर पर भेजा गया था और उन्होंने अपनी पारी में 38 गेंदों में अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगाया, जिसके कारण राजस्थान को डीवाई पाटिल स्टेडियम में आठ विकेट से जीत मिली। उन्होंने कहा, नहीं, मुझे हिट करने के लिए कोई लाइसेंस नहीं दिया गया है, लेकिन सीजन के शुरू में ही मुझे बताया गया था कि मैं इस ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। हमने कुछ अभ्यास मैच भी खेले थे, जहां मैंने ओपन किया था और मैंने इसका आनंद लिया था। अश्विन ने कहा, मैंने अपनी बल्लेबाजी पर बहुत काम किया है, इसलिए मैदान पर अच्छा करने में सक्षम हूं। आज की पारी खेलकर बहुत अच्छा लग रहा है। 14 ओवरों में 107/2 से राजस्थान ने अंतिम छह ओवरों में सिर्फ 53 रन बनाए, जिसे अंत में चार विकेट खोकर 160/6 पर ही रुक गए। फिनिशिंग के लिए शिमरोन हेटमायर के नहीं होने के कारण, राजस्थान को संजू सैमसन, रियान पराग और रॉस्सी वैन डेर डूसन से कोई लाभ नहीं मिला। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵