back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉर्ड्स में टीम इंडिया की प्रैक्टिस, कंगारु टीम को नहीं मिली परमिशन, कप्‍तान पैट कमिंस बोले- ये शायद…

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र (2024-25) का फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र (2024-25) का फाइनल 11 जून (बुधवार) से लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले पैट कमिंस की कप्‍तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा। कंगारू टीम को लॉर्ड्स में शुरुआत में प्रैक्टिस की परमिशन नहीं मिली। 

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह कहा गया है कि लॉर्ड्स का मैदान ट्रेनिंग के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में टीम को 3 घंटे का सफर करना पड़ा ताकि, खिलाड़ी एक ऑप्‍शनल ट्रेनिंग ग्राउंड खोज सकें।

कंगारु टीम को क्यों नहीं मिली परमिशन?

कंगारु टीम को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस के लिए इजाजत नहीं देने के पीछे असली वजह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हुई है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दावा है कि भारतीय टीम की वजह से ऐसा हुआ। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, टीम इंडिया लॉर्ड्स में प्रैक्टिस कर रही थी, इसके चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्रैक्टिस की अनुमति नहीं मिली। 

Fox Cricket ने आरोप लगाया कि, भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कीमत पर लॉर्ड्स में प्रैक्टिस करने की अनुमति दी गई, ऐसे में पैट कमिंस की टीम को वहां से लौटा दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, इस रिपोर्ट में इस बात को ज्‍यादा तवज्‍जों दी गई कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल 11 जून से शुरू हो रहा है, लेकिन टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून को खेलेगी। वहीं, भारतीय टीम को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलना है, जो 10 जुलाई से शुरू होगा।

कमिंस ने दिया बड़ा बयान

ऑस्‍टेलिया टीम को रविवार को लॉर्ड्स में अभ्यास करने का मौका मिल गया। कप्तान पैट कमिंस ने टीम की तैयारियों और लॉर्ड्स में खेलते वक्त होने वाली लगातार आलोचनाओं को लेकर बात की। कप्‍तान पैट कमिंस ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि आज सुबह लॉर्ड्स स्टेडियम का यह सबसे अच्छा रूप है। यहां कोई नहीं है, जो अच्छा है। इस बार सब कुछ शांतिपूर्ण रहेगा। पिछली एशेज सीरीज के दौरान माहौल काफी गर्म हो गया था, लेकिन मुझे लगता है अब लोग सीख गए होंगे और इस बार ज्यादा सभ्य होंगे।’

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

ट्रैवलिंग रिजर्व: ब्रैंडन डोगेट

WTC फाइनल के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने, वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पीटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी।

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का पूरा शेड्यूल 

पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025 – लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 – द ओवल, लंदन 

Advertisementspot_img

Also Read:

आर या पार…टीम इंडिया का सेमीफाइनल संकट, अगर मिली हार तो इन 4 खिलाड़ियों के टी20 करियर भी लग सकता है ग्रहण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है। भारत...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...