नई दिल्ली रफ्तार डेस्क– आईसीसी विमेंस T20 वर्ल्ड कप (ICC Women’s T20 World Cup) में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान (Pak vs NZ) को 54 रन से हराकर ग्रुप ए में दूसरे सेमीफाइनल लिस्ट के तौर पर जगह पक्की कर ली। पाकिस्तान की यह हार न सिर्फ पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है बल्कि इस हार के साथ ही भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। इसी के साथ भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों का वर्ल्ड कप 2024 जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है।
पाकिस्तान की फील्डिंग ने गंवाया मैच, 8 कैच छोड़े
न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी जिसमें उन्होंने 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर के अंत तक 110 रन बनाए। हालांकि फील्डिंग के दौरान पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन इतना निचले स्तर का रहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को आठ जीवनदान दिए। पाकिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 120 गेंद में 111 रन बनाने थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 56 रन पर ही ऑल आउट हो गई और 54 रन से हार गई।
पाकिस्तान की हार से टूटा करोड़ो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का दिल
भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि पाकिस्तान की जीत के साथ ही भारत के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खुल जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 8 साल में यह पहला मौका है जब महिला भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही है। पाकिस्तान की इस हार के बाद भारत के रास्ते सेमीफाइनल में जाने के सारे रास्ते पूरे तरह बंद हो चुके हैं लिहाजा फैंस में निराशा है। यह पाकिस्तान के द्वारा बनाया गया टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे कम स्कोर था।
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड ने जीत के साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप ए में न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।





