back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kohli की जगह लेने की Team India में होड़, जानें 4 खिलाड़ियों में किसकी अधिक संभावना

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने पहले 2 मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने पहले 2 मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। यह तीसरे मुकाबले में खेल सकते हैं। ऐसे में सवाल है कि कोहली की जगह अगले मुकाबले में किसे टीम में शामिल किया जा सकता है? कोहली की जगह लेने के लिए 4 खिलाड़ियों में रेस लगी है।

सबसे बड़े दावेदार पुजारा

कोहली की जगह टीम में शामिल होने वाले पहले दावेदार चेतेश्वर पुजारा हैं। इन्होंने हाल में झारखंड के खिलाफ रणजी में दोहरा शतक जड़ा था। 243 रनों की शानदार पारी खेली थी। पारी के दौरान 30 चौके भी जड़े थे। खास बात है कि पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन भी पूरा किया है। ऐसे में पुजारा कोहली की जगह शामिल होने वाले सबसे बड़े दावेदार के रूप में भी दिख रहे हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन का अनोखा रिकॉर्ड

अगले दावेदार अभिमन्यु ईश्वरन हैं। खिलाड़ी को कई बार टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है। मगर, कभी खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। खिलाड़ी ने अपने कॅरियर में 90 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इनमें खिलाड़ी ने 46.40 की औसत से 6589 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 शतकीय और 26 अर्धशतकीय पारी खेली है। तीसरे खिलाड़ी सरफराज हैं। सरफराज ने कुल 44 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले हैं। उनके बल्ले से 68.20 की औसत से 3751 रन निकले हैं। खिलाड़ी ने 13 शतक और 11 फिफ्टी जड़े हैं।

रजत की धुआंधार पारी

रजत पाटीदार भी टीम में शामिल होने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। रजत ने हाल में इंडिया ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के विरुद्ध कमाल की पारी खेली थी। उन्होंने मैच में सिर्फ 158 गेंदों पर 151 रनों की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 19 चौके और 5 छक्के निकले थे। ऐसे में उन्हें कोहली की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...