नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जो 14 नवंबर से शुरू होगी। लेकिन इस बार भी भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिली, जो इस सीरीज की चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। वही, ऋषभ पंत की करीब तीन महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है।
घरेलू सीरीज में शमी के शानदार प्रदर्शन और टीम सेलेक्शन को लेकर हालिया जुबानी जंग के बावजूद उन्हें भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। इससे उम्मीदें रखने वालों में निराशा है और चयन को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं।
भारत की टेस्ट टीम इस प्रकार है:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.
WTC के लिए काफी अहम है ये टेस्ट सीरीज
BCCI की चयन समिति ने आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान और विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज बहुप्रतीक्षित मानी जा रही है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज़ से भी काफी अहम साबित होगी।
तीन महीने बाद ऋषभ पंत की वापसी
ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में वापसी बड़ी खबर है। इंग्लैंड में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद करीब तीन महीले बाद पंत की वापसी हुई है। वही, उन्होने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ शानदार पारी खेलकर वापसी के संकेत दिए थे। अब उनका शामिल होना WTC के सफर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
युवा गेंदबाज आकाशदीप को मौका
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल टीम के संतुलन को मजबूत करेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नई गेंद से अनुभव लेकर टीम की कमान संभालेंगे। युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।
बता दें कि, टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 नवंबर से शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में 22 नवंबर से खेला जाएगा।
इंडिया ए वनडे टीम का भी ऐलान
बीसीसीआई ने भारत ए की वनडे टीम का भी ऐलान कर दिया है। शुरुआती अनुमान थे कि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे, लेकिन उनके नाम स्क्वॉड में शामिल नहीं किए गए हैं।
भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर




