back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुमराह, अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा और केएल राहुल की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, इस सीरीज से मैदान में आएंगे नजर

टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा लंबे समय से चोटिल होने की वजह से मैदान से दूर हैं। इसी बीच फैंस को खुश करने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। वेस्टइंडीज में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलना है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से इस दौरे पर टीम के साथ नहीं हैं। हालांकि, इस बीच इन खिलाड़ियों की वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है।

बता दें कि टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा लंबे समय से चोटिल होने की वजह से मैदान से दूर हैं। हालांकि, इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस बेसब्री से अपने चहेते खिलाड़ियों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है। 

फैंस को खुश करने वाली रिपोर्ट

एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर अक्टूबर-नवंबर में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस रिपोर्ट में सभी चोटिल खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है।

आयरलैंड सीरीज से अवेलेबल रहेंगे बुमराह और अय्यर 

जसप्रीत बुमराह लंबे समय से पीठ में चोट के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वह आईपीएल 2023 और टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर थे। वहीं श्रेयस अय्यर भी चोटिल होने के कारण आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि, अब यह दोनों प्लेयर आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से वापसी करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अय्यर और बुमराह आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Technologies: IPL 2026 में कैसे काम करती हैं बॉल ट्रैकिंग, LBW और अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी? जानें पूरा सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के साथ क्रिकेट में एक बार फिर हाईटेक तकनीकों का जलवा देखने को मिल रहा है। अब...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵