IPL टाइटल स्पांसर के लिए Tata ने लगाई 2500 करोड़ की बोली, Birla ने लगाई इतनी बोली

IPL Title Sponsor: गले पांच साल IPL का टाइटल स्पांसर टाटा ग्रुप ही रह सकता है। टाटा संस ने IPL 2024 से 2028 तक की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए कुल 2500 करोड़ की बोली लगाई है।
रतन टाटा और आईपीएल ट्रॉफी।
रतन टाटा और आईपीएल ट्रॉफी।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। अगले पांच साल IPL का टाइटल स्पांसर टाटा ग्रुप ही रह सकता है। टाटा संस ने IPL 2024 से 2028 तक की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए कुल 2500 करोड़ की बोली लगाई है। कंपनी ने प्रति साल 500 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। टाटा की यह बोली आदित्य बिरला ग्रुप की बोली से मेल खा रही है। ऐसे में माना जा रहा कि टाटा ग्रुप ही आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर बना रहेगा।

बीते दिसंबर में बीसीसीआई ने जारी किया था टेंडर

BCCI ने 12 दिसंबर 2023 को इस स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर जारी किया था। आदित्य बिरला ग्रुप ने 14 जनवरी को इसके लिए 2500 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। शुक्रवार की शाम यह जानकारी आई कि टाटा ग्रुप ने ही इतनी ही राशि दांव पर लगाने का फैसला किया है।

क्यों बढ़ी टाइटल स्पॉन्सर की कीमत?

दो साल से टाटा ग्रुप ही IPL का स्पॉन्सर है। टाटा ने IPL 2022 और 2023 में स्पॉन्सरशिप के लिए बीसीसीआई को 670 करोड़ रुपए चुकाए थे। अब आगे के लिए यह राशि बढ़ाई गई है। इसकी वजह IPL का बढ़ता क्रेज और आने वाले सीजन में IPL मैचों की संख्या में होने वाला इजाफा भी है। IPL 2024 में 74 मुकाबले होंगे। इसके बाद बीसीसीआई की योजना है कि IPL 2025 में 84 और IPL 2026 से इसे 94 किया जाएगा।

कब शुरू होगा अगला सीजन?

आईपीएल का अगला सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट 26 मई तक चल सकता है। इसके ठीक पहले महिला प्रीमियर लीग का भी आयोजन होना है। इसके लिए फरवरी के बीच से 10 मार्च तक की विंडो रखे जाने की खबर है। लोकसभा चुनाव होने के बावजूद इस बार आईपीएल के भारत में ही होने की संभावना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in