back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जोस बटलर का विकेट लेना मेरे लिए बड़ी बात : चेतन सकारिया

नवी मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने कहा कि डीवाई पाटिल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का विकेट लेना उनके लिए बड़ी बात थी। सकारिया को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, क्योंकि तेज गेंदबाज खलील अहमद को चोट लग गई थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरे बटलर को सकारिया ने आउट किया। सकारिया दिल्ली के लिए अच्छे गेंदबाज साबित हुए, उन्होंने मिशेल मार्श (2/25) और एनरिक नॉर्टजे (2/38) के साथ 2/23 विकेट लेकर राजस्थान को 160/6 पर रोक दिया। सकारिया ने कहा, टीम की जीत में योगदान करके अच्छा लगा। मुझे जोस बटलर को आउट करने में मजा आया, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं और उनका विकेट लेना मेरे लिए बड़ी बात थी। मैंने अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू किया और मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। जवाब में, दिल्ली ने मिशेल मार्श (62 गेंदों में 89 रन) और डेविड वार्नर (41 गेंदों में नाबाद 52) के बीच 144 रन की साझेदारी की बदौलत 11 गेंद शेष रहते मैच को दीत लिया। नॉर्टजे को लगता है कि राजस्थान पर बड़ी जीत दिल्ली को अपने शेष मैच जीतने के लिए प्रेरित करेगी। दिल्ली का अगला मैच सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से है। सकारिया ने मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ मैच से पहले आराम करने पर जोर दिया। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵