back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 वल्र्ड कप: आप ने घबराना नहीं है, शोएब अख्तर का पाकिस्तान के कप्तान को संदेश

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले दिलचस्प मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के ऊपर से तनाव हटाने का मजाकिया ढंग से प्रयास किया। उन्होंने बाबर के साथ एक महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। शोएब अख्तर ने ट्वीट किया, महत्वपूर्ण बात बाबर आजम, सब से पहले, आप ने घबराना नहीं है :)। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी चाहे जितना यह कहें कि आज का मैच उनके लिए एक आम मैच जैसा है, किंतु वह जानते हैं की सालों से चली आ रही इस क्रिकेट की जंग का तनाव खिलाड़ियों में और उनके फैंस में बढ़-चढ़कर नजर आता है। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी 20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में बाबर आजम की पाकिस्तान टीम से भिड़ेगी। भारत ने आखिरी बार 2013 में द्विपक्षीय श्रृंखला में पाकिस्तान की मेजबानी की थी और दोनों टीमें अब केवल वैश्विक टूनार्मेंट में मिलती हैं। दोनों टीमें आखिरी बार 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप चरणों में मिलीं, जिसमें भारत ने विश्व कप में अपनी अपराजित लय को बनाए रखने के लिए प्रतिद्वंद्वियों को हरा दिया। दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी टी20 विश्व कप में पांच बार एक-दूसरे से मिल चुके हैं और मेन इन ब्लू सभी मौकों पर जीता है। हालांकि, दोनों टीमों के लिए 24 अक्टूबर को एक नए इतिहास रचने का इंतजार है और उनके पास जीतने का बराबर मौका होगा। –आईएएनएस सीएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵