back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 विश्व कप: टायमल मिल्स इंग्लैंड के प्ररंभिक टी20 टीम में शामिल

लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने गुरुवार को प्रारंभिक टी20 विश्व कप के लिए टीम की धोषणा की जिसमें तेज गेंदबाज टायमल मिल्स को चुना गया है। मिल्स ने अपना अखिरी मैच फरवरी 2017 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में खेला था। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, उन्होंने अपनी मानसिक स्थिती को प्राथमिकता देते हुए क्रिकेट से अनिश्चितकाल तक ब्रेक लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिल्स जो डेथ ओवरों के शानदार गेंदबाज हैं उन्होंने इस साल के टी 20 ब्लास्ट में ससेक्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव को ट्रॉफी जीतने में भी मदद की। इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के द्वारा जारी किए गए एक रीलीज में कहा, टाइमल मिल्स टीम में आने के योग्य हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी गति कमाल की है जो उन्हें एक असाधारण खिलाड़ी बनाता है। जिस तरह से उन्होंने ससेक्स और सदर्न ब्रेव नेतृत्व किया है वह भी काबिल ए तारिफ है। स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया है। वोक्स ने अखिरी बार नवंबर 2015 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोनाथन बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड। स्टैंडबाई खिलाड़ी: टॉम करेन, लियाम डॉसन और जेम्स विंस –आईएएनएस आरएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵