back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 विश्व कप : कार्तिक ने हार्दिक पांड्या को बताया मुख्य खिलाड़ी

दुबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का मुख्य खिलाड़ी बताया है। कार्तिक ने आईसीसी डिजिटल शो में कहा, भारत के लिए जब आप बड़े टूर्नामेंट जीतना चाहते हो आपको पात्रों की जरूरत होती है, ऐसे लोग जो लड़ सकें। मेरे लिए वो खिलाड़ी हार्दिक हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से आपके लिए योगदान दे सकते हैं। हार्दिक बहुत से गेंदबाजों को ग्राउंड के कई पार्ट में हिट कर चुके हैं। उनकी गेंदबाजी भी काफी चालाक है। मेरे लिए वह काफी महत्वपूर्ण हैं। 36 वर्षीय कार्तिक 2007 टी20 विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि गत विजेता वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने वाले हैं। कार्तिक ने कहा, पूरन मेरे लिए ऐसे हैं जो विशेष होंगे। मुझे लगता है कि जब वह अपना करियर खत्म करेंगे तो अपने बल्लेबाजी करने के तरीके के कारण वह टी20 के बेहतरीन खिलाड़ी में से एक होंगे। अगर विंडीज को टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो पूरन काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। उन्होंने कहा, मिशेल स्टार्क अगर ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा करेंगे तो वह डेथ ओवरों में बेहतर हो सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह बेहतर करेंगे क्योंकि अगर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में छाप छोड़नी है तो उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मेरे लिए स्टार्क भी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में खेला जाएगा। सुपर-12 मुकाबले 23 अक्टूबर से शुरू होंगे। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵