back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: भारत-कनाडा में होगी कांटे की टक्कर, जानें कौन खिलाड़ी पलट सकते हैं मैच का रूख?

भारत और कनाडा के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा। टी 20 विश्व कप में भारत ने पहले ही सुपर 8 में जगह बना लिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 33वें मैच मुकाबला भारत और कनाडा के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में होना है। मैच इस रोमांचक भिड़ंत में दोनों टीमों की प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। 

भारत शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने लगातार तीन मुकाबले में जीत हासिल की है। वे पहले से ही सुपर 8 में पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम आज के मुकाबले में कई तरह के एक्सपेरीमेंट कर सकती है। वहीं कनाडा टूर्नामेन्ट से बाहर हो गई है । कनाडा की नजर आज के मैच पर रहेगी। अपने पिछले तीन मैचों में से केवल एक में कनाडा ने जीत हासिल की।

दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला है। दोनों को आमने सामने आने का मौका नहीं मिला है। फैंस को आज टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। 

ऋषभ औऱ सूर्यकुमार पर रहेगी नजर

ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेन्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। पंत ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ काफी सूझबूझ भरी पारी खेली थी। दोनों ही मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव ने भी अमेरिका के खिलाफ शानदार पारी खेली। 

 

कैसा होगा पिच का हाल 

लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड की पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। इस पिच पर पिछले दो मैचों में बारिश ने बाधा डाली थी, जिसके चलते मैच रद्द हो गए। अगर मुकाबला शुरु होता है तो ये हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है। इस पिच पर कनाडा और श्रीलंका के बीच आखरी वार्म अप मैच खेला गया। इसमें 18 विकेट गिरे थे। वहीं कुल 285 बने थे। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

कनाडा: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), दिलोन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵