back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी10 प्रारूप ओलंपिक के लिए सही : टॉम बैंटन

अबू धाबी, 29 नवंबर (आईएएनएस)। डेक्कन ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने टी10 प्रारूप को लेकर कहा है कि यह ओलंपिक के लिए फिट है और इसे प्रशंसकों से परिचित कराने का सही तरीका है। साथ ही कहा, मुझे लगता है कि टेस्ट और टी20 की तरह टी10 बहुत लंबा प्रारूप नहीं है। अबू धाबी टी10 के मौजूदा सीजन 5 में ग्लेडियेटर्स ने अब तक आठ में से छह मैच जीते हैं और फिलहाल वह अंक तालिका में शीर्ष पर है। बैंटन ने कहा, अबू धाबी टी10 छोटा और अच्छा प्रारूप है। यह मेरा तीसरा वर्ष है। डेक्कन ग्लैडिएटर्स मेरी दूसरी टीम है। कोचों के साथ काम करने में बहुत मजा आ रहा है। मैं कुछ पारियों में बड़ा स्कोर नहीं कर पाया, लेकिन फिर भी यहां खेलकर मजा आ रहा है। मैं अपनी टीम में योगदान देकर खुश हूं। बैंटन ने कहा, मुझे लगता है कि वानिंदु हसरंगा एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। यहां की पिच उनके लिए गेंदबाजी करने के लिए काफी उपयुक्त हैं। इसके साथ ही वह एक अविश्वसनीय गेंदबाज भी है जो अपनी विविधता को समझता है और हर समय विरोधी टीम के लिए परेशानी का कारण बनता है। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵