back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी10 प्रारूप गेंदबाजों के लिए आसान नहीं : मोहम्मद आमिर

अबू धाबी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्ला टाइगर्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने गुरुवार को अबू धाबी टी10 के चल रहे सीजन 5 के बीच कोरोना से जंग जीतने के बाद अभ्यास के लिए लौट आए। आमिर ने कहा, मैंने दो दिनों तक अभ्यास किया। जब मैं लंबे समय तक दौड़ता हूं या बहुत देर तक बोलता हूं, तो मुझे खांसी शुरू हो जाती है, जिसके बाद आपको थकान महसूस होती है, लेकिन आपको उन परिस्थितियों से निकलने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना होता है, नहीं तो यह आपको परेशान करता रहेगा। मैं धीरे-धीरे रिकवर हो रहा हूं। अनुभवी तेज गेंदबाज ने भी अंतिम 4-5 मैचों में टीम का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की और यह भी कहा कि उन पर बांग्ला टाइगर्स का कोई दबाव नहीं है। पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 एकदिवसीय और 50 टी20 खेलने वाले आमिर ने कहा कि टी10 प्रारूप में एक तेज गेंदबाज के रूप में खेलना आसान नहीं हैं, जहां केवल आपको दो ओवर गेंदबाजी करने को मिलती है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...