back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई के लिए किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी करने को तैयार सूर्यकुमार यादव

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को लगता है कि वह किसी भी स्थिती में बल्लेबाजी कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों से शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने के बाद, सूर्यकुमार, जिन्हें आईपीएल मेगा नीलामी से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी ने बरकरार रखा था, वह मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 4 और नंबर 5 पर खेलते हैं। उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस, जिन्होंने अभी तक आईपीएल अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोला है, वे सीजन के पहले पांच मैचों में जीत का फॉमूर्ला खोजने में नाकाम रहे, शनिवार को वे ब्रेबोर्न स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेंगे और सूर्यकुमार इस मैच को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। पांच बार के आईपीएल चैंपियन को किसी भी तरह से यह जीत हासिल करनी होगी। टीम में अपनी बदलती बल्लेबाजी स्थिति के बारे में बोलते हुए, सूर्यकुमार ने कहा, क्रीज पर बल्लेबाज को कब भेजना है यह प्रबंधन तय करता है। मैं नंबर 3, 4, 5 या 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। मैं लंबे समय से खेल रहा हूं। यह मायने रखता है कि मैं किस स्थिति में बल्लेबाजी कर रहा हूं और किस स्थिति में नहीं। मुंबई हार के बावजूद, सूर्यकुमार, देवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं, जिन्होंने कुछ मैचों में अच्छी पारियां खेली हैं और जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने की कोशिश की है। सूर्यकुमार ने कहा कि आईपीएल मेगा नीलामी के बाद टीम में कई नए खिलाड़ी आए हैं, जहां सभी खिलाड़ी जल्द मैदान पर अपना योगदान देंगे। आप देख सकते हैं कि देवाल्ड और तिलक ने कैसा प्रदर्शन किया है। हम अगले कुछ सालों से इस टीम के साथ है। वे सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक में आए हैं। उंगली की चोट से उबरने के कारण देर से टीम में शामिल हुए सूर्य ने कहा कि, मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की। मेरा मतलब है कि हर कोई कड़ी मेहनत करता है, लेकिन यह आपकी यात्रा को याद करने के बारे में है। मैं अभ्यास के दौरान मैच की स्थितियों का आकलन करने की कोशिश करता हूं, इसलिए मैं जब भी खेलता हूं तो यह मेरे लिए आसान हो जाता है। अब तक कोई जीत नहीं होने से टीम निराश जरूर है, लेकिन सूर्य ने कहा कि इससे खिलाड़ियों की मानसिकता में कोई कमी नहीं आई है। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...