नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन होने की उम्मीद है। इस दौरे में तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी है। इसकी शुरुआत 27 को टी-20 मैच के साथ होगी है। 7 अगस्त को वनडे के साथ दौरा खत्म होना है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद हार्दिक पांड्या या फिर सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिल सकती है।
जानकारी के मुताबिक श्रीलंका दौरे पर सूर्या को कप्तान मिलने की पूरी उम्मीद है। जानकारी की माने तो हार्दिक पंड्या को कप्तानी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
रोहित शर्मा ने 17 साल बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के तुरंत बाद ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं। उनके साथ ही विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी टी-20I से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।
हार्दिक टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के वाइस कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हार्दिक के पास अनुभव है क्योंकि वह आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं।
हार्दिक को मिल सकती है कप्तानी
हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने डेब्यू IPL में ही खिताब जीत लिया था। फिर दूसरी बार टीम फाइनल तक पहुंच गई थी। हार्दिक 3 वनडे और 16 टी-20 में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल कर चुके हैं। हालांकि फिटनेस हार्दिक की कप्तानी में अड़चन में डाल सकती है।
पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक को टखने में चोट लगी थी। जिसके बाद वे IPL 2024 की शुरुआत तक बाहर हो गए थे। IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपे जाने के बाद ही वह मैदान पर लौट गए थे।
सूर्यकुमार यादव भी हैं कप्तानी के दावेदार
सूर्यकुमार ने घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी की है । इसके साथ पिछले साल नवंबर में टीम इंडिया की कप्तानी करने के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी-20 I सीरीज 4-1 से जीत लिया था। उसके बाद साउथ अफ्रीका में 1-1 से सीरीज बराबरी कर लिया था।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने जीता सीरीज
टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20I सीरीज 4-1 से जीत हासिल की है। इस टीम में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में केवल 3 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। भारतीय टीम ने पहला मैच हारने के बाद चारों मुकाबले में जीत प्राप्त की।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





