back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup: गरमा गए सूर्यकुमार यादव, बोले-ऑर्डर मुझे नहीं, Swiggy पर दे

World Cup Suryakumar Yadav Viral Statement:वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय फैंस में गजब का उत्साह है। फैंस हर मैच में अपने पसंदीदा खिलाड़ी का बेहतरीन प्रदर्शन देखना चाहते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय फैंस में गजब का उत्साह है। फैंस हर मैच में अपने पसंदीदा खिलाड़ी का बेहतरीन प्रदर्शन देखना चाहते हैं। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी भावनाएं सूर्यकुमार यादव पर जाहिर कर दी। इस पर सूर्यकुमार यादव भड़क गए।

ग्राउंड पर जाके दो-चार छक्के मारके आओ

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। फैंस उन्हें अक्सर ड्रेसिंग रूम में देख रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इस कड़ी में पुष्कर नाम के एक फैन ने एक्स पर लिखा-सर, डगआउट में बैठकर क्या खाते रहते हो? ग्राउंड पर जाके दो चार छक्के मारके आओ।

मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

क्रिकेट प्रेमी के सवाल का जवाब सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में दिया है। इन्होंने लिखा-ऑर्डर मेरे को नहीं स्विगी पर दे भाई। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने खबर लिखने तक तीन मुकाबले खेले हैं। सूर्यकुमार प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। इनकी जगह कप्तान और कोच लगातार श्रेयस अय्यर पर भरोसा जता रहे। अय्यर ने पाक के खिलाफ टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

सूर्यकुमार का कॅरियर

सूर्यकुमार ने टीम इंडिया के लिए 84 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 79 पारियों में 2516 रन बनाए हैं। इनके नाम टेस्ट क्रिकेट की पारी में आठ, वनडे की 28 पारियों में 27.79 की औसत से 667 और टी-20 इंटरनेशनल की 50 पारियों में 46.02 की औसत से 1841 रन बनाए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...