नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । फरवरी में आईसीसी के द्वारा एक बड़ा आयोजन होना है। यह इवेंट पाकिस्तान और यूएई में होना है। वहीं भारतीय टीम इस आयोजन में भाग लेने दुबई जाएगी। इससे पहले बीसीसीआई (BCCI) ने आगामी समय में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ने शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान (Indian Team Announced) किया। युवा ऑलरांउडर सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया है। वहीं रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे जबकि युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। इस फैसले पर भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने सुरेश रैना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होने इस निर्णय को दूरदर्शी कदम बताया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।
गिल टीम के लिए क्या विशेष कर सकते हैं?
चैंपियंस ट्रॉफी में बल्लेबाज शुभमन गिल को उप कप्तान नियुक्त करने पर रैना ने इस फैसले को दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘शुभमन को सही वक्त पर उप-कप्तानी मिली है। वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं और उन्होंने वनडे में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। रोहित जानते हैं कि, एक युवा खिलाड़ी को कैसे तैयार करना है और गिल टीम के लिए क्या विशेष कर सकते हैं।’’
“रोहित शर्मा की टीम में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की क्षमता”
बता दें कि, भारतीय टीम ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता रही है। पहली बार 2002 में वह श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बना था जबकि दूसरी बार 2013 में उसने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती थी। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि रोहित शर्मा की टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा,‘‘रोहित की टीम के पास ताकत और अनुभव है। उन्होंने कहा कि, सबसे महत्वपूर्ण टीम का सही कांबिनेशन तैयार करना होगा। दुबई में पिच थोड़ा धीमा होगी, लेकिन हमारी टीम किसी भी परिस्थिति में जीत हासिल करने में सक्षम है।’’




