back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी की सालगिरह पर सचिन, अंजली को शाही लीची का उपहार देंगे सुपर फैन

मुजफ्फरपुर, 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी डॉ. अंजली को शादी की सालगिरह पर मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची गिफ्ट की जाएगी। सचिन के सुपर फैन और मुजफ्फरपुर के रहने वाले सुधीर कुमार चौधरी उर्फ गौतम मशहूर शाही लीची उपहार स्वरूप लेकर यहां से 22 मई को रवाना होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों में अपने शरीर को खास रंग में रंगकर तिरंगा लहराने, शंख बजाने वाले सुधीर इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्पिनर हरभजन सिंह को भी लीची का स्वाद चखाने उनके शहर जाएंगे। सचिन व अंजलि का मैरेज डे 24 मई को है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए सुधीर ने कहा, यहां से करीब 1000 लीची लेकर मुंबई जाऊंगा और सचिन सर की मैरेज डे पर शाही लीची से उनका मुंह मीठा कराऊंगा। उन्होंने बताया कि वह शाही लीची का चुनाव वे कर चुके हैं। वह विशेष पैकिंग कर उसे मुंबई ले जायेंगे, जिससे लीची खराब नहीं हो। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण वे लीची लेकर मुंबई नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि लीची सचिन और उनकी पत्नी को काफी पसंद है। सुधीर बताते हैं कि इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्पिनर हरभजन सिंह को भी लीची का स्वाद चखाने उनके शहर जाएंगे। इससे पहले भी सुधीर कई क्रिकेट खिलाड़ियों को मुजफ्फरपुर की शाही लीची खिला चुके हैं। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर की शाही लीची रसीली, गुद्देदार और मीठी होती है, जो देश विदेश में भी चर्चित है। इस साल बिहार सरकार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य लोगों को शाही लीची भेजने का निर्णय लिया है। –आईएएनएस एमएनपी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵