back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गेंदबाजी कोच के रूप में राजस्थान रॉयल्स में फिर से शामिल हुए स्टीफन जोन्स

जयपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को घोषणा की है कि स्टीफन जोन्स गेंदबाजी कोच के रूप में फ्रेंचाइजी में फिर से शामिल होंगे। 48 वर्षीय जोन्स, वेल्स के एक पूर्व तेज गेंदबाज हैं, जो काउंटी क्रिकेट में केंट, समरसेट, नॉर्थम्पटनशायर और डबीर्शायर के लिए खेले और 148 प्रथम श्रेणी मैचों में 387 विकेट लिए हैं। उन्होंने पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था। जोन्स ने कहा, मैं राजस्थान रॉयल्स में वापस आकर खुश हूं और मुझे टीम के साथ फिर से काम करने का मौका देने के लिए प्रबंधन का आभारी हूं। हमारी टीम में प्रतिभाशाली गेंदबाजों के साथ मैं साल भर उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। अपनी नई भूमिका के हिस्से के रूप में, जोन्स उन सभी गेंदबाजों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करेंगे, जो पूरे वर्ष टीम का हिस्सा हैं। वह नागपुर में रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में 7 से 10 मार्च तक होने वाले प्री-सीजन कैंप के दौरान टीम के साथ काम करेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने कहा, स्टीफन पिछले कुछ वर्षों में फ्रेंचाइजी के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं, इसलिए टीम को पूरी तरह से समझते हैं और अपने साथ एक बहुत ही सक्षम कोचिंग शैली लाते हैं, जिसे अतीत में खिलाड़ियों और प्रबंधन दोनों ने सराहा है। राजस्थान रॉयल्स में क्रिकेट निदेशक संगकारा ने कहा, हमें फ्रेंचाइजी में उनकी नई भूमिका में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें वह हमारे गेंदबाजों के साथ काम करेंगे और पूरे साल उन्हें समर्थन प्रदान करेंगे और हमें विश्वास है कि उनकी विशेषज्ञता हमें नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵