back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जर्मनी में एचवाईएलओ ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत

सारब्रुकन (जर्मनी), 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के किदांबी श्रीकांत ने शुक्रवार को तीन सेटों में हांगकांग की तीसरी वरीयता प्राप्त एंगस एनजी का लोंग को हराकर एचवाईएलओ ओपन 2021 बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यहां छठे वरीय श्रीकांत ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 21-11, 12-21, 21-19 से हराकर महज एक घंटे से अधिक समय तक चले मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व के पूर्व नंबर एक श्रीकांत ने पहले गेम में शुरुआती बढ़त बना ली और पहला गेम 21-11 से जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, 28 वर्षीय भारतीय स्टार पहला सेट जीतने के बाद दूसरा सेट हार गए। फिर तीसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पर एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। निर्णायक राउंड की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और दोनों 8-8 के साथ बराबरी पर रहे। इसके बाद श्रीकांत 15-10 की बढ़त बना ली, जिससे प्रतिद्वंद्वी की कमर टूट गई और जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵