back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसआरएच के सहायक कोच कैटिच ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट

हैदराबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सहायक कोच साइमन कैटिच अपनी फ्रेंचाइजी से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लंबे समय तक बायो बबल में नहीं रहना चाह रहे थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पिछले हफ्ते बेंगलुरु में हुई आईपीएल मेगा नीलामी के दौरान मौजूद थे। क्रिकबज डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि ऑस्ट्रेलियाई साइमन हेल्मोट, जो पहले बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के कोच थे, उन्होंने आगामी आईपीएल सीजन के लिए कैटिच की जगह एसआरएच के सहायक कोच के रूप में नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा, कैटिच को यहां ढाई से तीन महीने रहने की जरूरत होती, जिसमें आईपीएल से पहले के शिविर भी शामिल हैं और उन्हें लगा कि नियंत्रित बायो-बबल के अंदर रहना बहुत लंबा है। उन्होंने पारिवारिक मुद्दों के बारे में भी उल्लेख किया है और हम उन्हें फ्री करने के लिए सहमत हो गए हैं। 50 वर्षीय हेल्मोट 2012 और 2019 के बीच एसआरएच कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे और 2015 में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की ओर से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से भी जुड़े थे। कैटिच ने दो महीने से भी कम समय पहले एसआरएच के सहायक कोच का पद संभाला था। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ भी जुड़े रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पारिवारिक मुद्दों के कारण उन्होंने यूएई चरण से पहले आरसीबी छोड़ दी थी। कैटिच, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी, वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा, श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और हेमांग बदानी के साथ दो दिवसीय आईपीएल मेगा नीलामी के दौरान मौजूद थे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...