back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों को मिलेगा आराम

भारत और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बचे हुए दो मैच खेलने के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय टीम तीन T20 और तीन वनडे मुकाबले श्रीलंका के साथ खेलेगी। इस बीच नजर इस बात पर है इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की स्क्वॉड में कौन-कौन शामिल होगा। ये सीरीज 26 जुलाई से शुरू होगी।

शुभमन गिल बनेंगे कप्तान 

इस दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही सीरीज में शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। अगर भारतीय टीम श्रीलंका जाती है तो टीम में बदलाव होने की पूरी उम्मीद है। हार्दिक पांड्या अगर सीरीज खेलने को तैयार हो जाते हैं तो वह सीरीज में कप्तान की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, माना जा रहा है कि हार्दिक इस सीरीज़ में नहीं खेलेंगे और कप्तान शुभमन गिल ही रहेंगे।

दिग्गज क्रिकेटरों ने टी-20 को कहा अलविदा 

 विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं। ​जसप्रीत बुमराह जरूर इस सीरीज में वापसी करेंगे। बताया जा रहा कै कि उनका ब्रेक अभी बढ़ने की उम्मीद है। इस सीरीज के बाद कई अहम मुकाबले खेले जाएंगे। 

श्रीलंका के खिलाड़ी इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल और रितुराज गायकवाड टीम का हिस्सा हो सकते हैं। इस बात को लेकर उम्मीद कम है कि ये खिलाड़ी साथ में प्लेइंग में शामिल होंगे। सूर्यकुमार यादव की भी टीम में वापसी होने की उम्मीद है। इसके अलावा ऋषभ पंत भी एक्शन मोड में दिख सकते हैं। इसके साथ ही अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज वो खिलाड़ी हैं जो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। इनकी भी टीम में वापसी हो सकती है।  

इस बीच बताया जा रहा है कि शिवम दुबे और रियान पराग भी कई सीरीज खेलेंगे। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस बार सेलेक्शन कमेटी के लिए टीम का चयन आसान नहीं होगा। इस बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाना है। अगली सीरीज को लेकर भी टीम का ऐलान होने की पूरी उम्मीद है। 

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम

 हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

तीन मैच, तीन ‘डक’! T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक आंकड़ा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां टीम इंडिया जीत की लय में दिख रही है, वहीं दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज Abhishek...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵