नई दिल्ली, रफ्तार। यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (Euro Cup 2024) में सबसे अधिक गोल दागने वाली टीम फ्रांस की भिड़ंत आज सेमीफाइनल में स्पेन से होनी है। मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा। मैच की विजेता टीम रविवार को बर्लिन में इंग्लैंड या नीदरलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। इंग्लैंड और नीदरलैंड बुधवार को आमने-सामने होंगी।
फ्रांस ने पुर्तगाल को हराया था
क्वार्टर फाइनल में स्पेन और फ्रांस ने अतिरिक्त समय तक मुकाबले को खिंचा था। स्पेन ने अतिरिक्त समय के आखिरी मिनट पर सब्स्टीट्यूट मिकेल मेरिनो के गोल की बदौलत मेजबान जर्मनी को 2.1 से हराया था। फ्रांस ने पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल को शिकस्त दी थी।
फ्रांस का कोई खिलाड़ी ओपन प्ले में नहीं कर सका गोल
बता दें, यूरो 2024 में फ्रांस का कोई खिलाड़ी ओपन प्ले में गोल नहीं कर सका। फ्रांस को दो आत्मघाती गोलों और पेनल्टी में एमबाप्पे के एक गोल का फायदा मिला। स्पेन ने टूर्नामेंट में 11 गोल किए।
रीयाल मैडिड के कई साथी खिलाड़ियों से एमबाप्पे का सामना
एमबाप्पे का सामना रीयाल मैड्रिड के कई साथी खिलाड़ियों से होगा। पहले मैच में आस्ट्रिया के खिलाफ नाक टूटने के बाद वह फिर रक्षात्मक मास्क पहनकर खेलेंगे। रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप जीतने के प्रयास में जुटे स्पेन ग्रुप चरण में सारे मैच जीतने वाली इकलौती टीम थी। फ्रांस ने आस्ट्रिया को मामूली अंतर से हराने के अलावा नीदरलैंड और पोलैंड से ड्रॉ खेले। स्पेन के लिए यह चिंता का सबब है। उसके कई खिलाड़ी निलंबन या चोट के चलते सेमीफाइनल से बाहर होंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in




