back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 220 रनों से हराया, केशव महाराज ने झटके 7 विकेट

डरबन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के अंतिम दिन बांग्लादेश को 53 रन पर ऑलआउट करते हुए 220 रन से बड़ी जीत दर्ज की। दूसरी पारी में गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पारी को 19वें ओवर में समाप्त कर दी। दक्षिण अफ्रीका टीम के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने सात विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में सिर्फ दो गेंदबाजों का उपयोग किया। ये दोनों स्पिनर थे। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 32 रन देकर सात विकेट झटके और आफ स्पिनर साइमन हार्मर ने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैच का अंत हैरानी भरा रहा क्योंकि बांग्लादेश को उम्मीद थी कि वह अंतिम पारी में 274 रन के लक्ष्य को हासिल कर दक्षिण अफ्रीका पर पहली टेस्ट जीत दर्ज करने में सफल रहेगा। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 11 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे और पांचवें दिन भी विकटों की गेंदबाजों ने कतारें लगा दी थीं। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शंटो (26) और बल्लेबाज तास्किन अहमद (14) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें और अंतिम दिन एक घंटे से भी कम समय में बाकी बचे सात विकेट गिराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। संक्षिप्त स्कोर : दक्षिण अफ्रीका : 367 और 204 (डीन एल्गर 64, रयान रिकेलटन 39, मेहदी हसन 3/85, एबादोट हुसैन 3/40)। बांग्लादेश : 298 और 53 (नजमुल हुसैन शांतो 26, केशव महाराज 7/32, साइमन हार्मर 3/21)। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...