back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वुमेंस आईपीएल को लेकर सौरव गांगुली ने दी प्रतिक्रिया

वुमेंस आईपीएल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने वुमेंस आईपीएल को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। सौरव गांगुली ने कहा है कि वुमेंस आईपीएल या चैलेंजर सीरीज की प्लानिंग चल रही है और इसका आयोजन होगा। पुरुष आईपीएल को लेकर तारीख सामने आ गई थी। 19 सितंबर से 8 नवंबर तक यूएई में आईपीएल का आयोजन होगा। हालांकि वुमेंस आईपीएल को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आ रही थी लेकिन अब सौरव गांगुली ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। ये भी पढ़ें: 3 दिग्गज भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बिना कप्तानी किए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग से पहले पीटीआई से बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा कि मैं ये चीज कन्फर्म कर सकता हूं कि वुमेंस आईपीएल की पूरी प्लानिंग है और नेशनल टीम के लिए भी हमारी प्लानिंग है। वहीं सूत्रों के मुताबिक खबर निकलकर सामने आ रही है कि वुमेंस चैलेंजर सीरीज का आयोजन नवंबर 1 से 10 के बीच हो सकता है और उससे पहले कैंप भी लग सकता है। सौरव गांगुली ने कहा कि जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाली महिला प्लेयर हैं उनका कैंप लगेगा। शिखा पांडे ने भी वुमेंस आईपीएल को लेकर दिया था बयान वहीं इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेटर शिखा पांडे ने भी वुमेंस आईपीएल को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि एक या दो साल में पूर्ण रूप से महिला आईपीएल का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि वुमेंस आईपीएल का आयोजन होने और टीवी पर उसका प्रसारण होने से काफी सारी लड़कियां प्रेरित होंगी। मुझे महिला खिलाड़ियों को टीवी पर खेलते देखने का मौका नहीं मिला। ये भी पढ़ें: रियान पराग ने स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स के साथ खेलने को लेकर दी प्रतिक्रिया शिखा पांडे ने आगे कहा कि इससे युवा लड़कियां काफी प्रेरित होंगी। हमारे घरेलू क्रिकेट में काफी प्रतिभा है। मैं यही कहना चाहुंगी कि महिला आईपीएल का आयोजन होगा और 1 या 2 साल में पूरी तरह से इसका आयोजन होगा। इस साल बीसीसीआई ने वुमेंस टी20 चैलेंज में 4 टीमों के बीच मैच कराने का फैसला किया था। पिछले साल 4 ही मुकाबले खेले गए थे लेकिन इस साल 7 मुकाबले खेले जाने थे। हालांकि कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा।-www.sportskeeda.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक को लेकर खबर कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵