back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SL vs NZ: 23 साल बाद बड़ा बदलाव करने जा रहा है SL बोर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 दिन के टेस्ट मैच की घोषणा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि न्यूज़ीलैंड के टेस्ट मैच की अवधि 5 दिन से बढ़ाकर 6 दिन की जा रही है। जिसमें 5 दिन मुकाबला खेला जाएगा और एक दिन का रेस्ट डे घोषित किया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी क्रिकेट के पुराने शौकीन हैं तो आप पक्का जानते होंगे की पहला टेस्ट मैच 6 दिन का हुआ करता था। श्रीलंका क्रिकेट वापस उसी परिपाटी पर लौटने को तैयार है। SLC ने घोषणा की, कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच की अवधि 6 दिन की होगी, जिसमे एक दिन का रेस्ट डे भी शामिल है। श्रीलंका ने आखिरी बार 2008 में 6 दिन का टेस्ट मैच खेला था। हालांकि उस दौरान संसदीय चुनाव के कारण एक दिन का रेस्ट डे शामिल किया गया था।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की बड़ी घोषणा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की, कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 सितंबर से शुरु होने वाला टेस्ट 5 दिन के बजाए 6 दिन का होगा। इसमें एक दिन रेस्ट डे के तौर पर आरक्षित किया गया है। पिछले 20 सालों में ये पहला मौका होगा जब किसी मुकाबले के लिए रेस्ट डे रखा गया है। 2001 में पोया दिवस के मौके पर रेस्ट डे घोषित किया था। जबकि टेस्ट मैचों की बात करें तो 2008 में आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रेस्ट डे रखा गया था।

6 दिन के टेस्ट मैच के पीछे क्या कारण रहा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि ‘पहले टेस्ट मैच के दौरान रेस्ट डे रखा गया है। इसके पीछे का कारण है श्रीलंका में राष्ट्रपति के चुनाव। दरअसल, श्रीलंका में राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं जिसके चलते मुकाबले में एक दिन का ब्रेक दिया गया है।

WTC के लिए अहम होंगे मुकाबले

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच ये 2 मुकाबले गेम चेंजिग साबित हो सकते हैं। WTC पाइंट्स टेबल में दोनो टीमें एक दूसरे से बराबर टक्कर ले रही हैं। श्रीलंका तीसरे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है। दोनो ही टीमें मुकाबला जीतकर खुद को फाइनल की दौड़ में बनाए रखेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵