back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु

मनीला, (फिलीपींस) 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु ने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में शुक्रवार को महिला एकल के क्वोर्टर फाइनल मैच में चीन की ही बिंग जिओ को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जिओ को 21-9, 13-21, 21-19 से हरा दिया। भारतीय शटलर मैच में जल्द ही सहज हो गई और शुरुआती गेम में पहले ब्रेक पर 11-2 की बढ़त बना ली। दूसरी ओर, जिओ ने कई गलतियां की, जिससे सिंधु ने पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में दुनिया के 9वें नंबर के ही बिंग जिओ ने अपना बचाव मजबूत किया और स्कोर 10-ऑल पर बराबरी करने के बाद जोरदार वापसी की। चीनी शटलर ने मैच को निर्णायक तक पहुंचाने के लिए अगले 14 में से 11 अंक जीते। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल किया और तीसरे गेम की शुरुआत में सीधे छह अंक हासिल किए। हालांकि, पीवी सिंधु ने लगातार पांच अंक गंवाए, इससे पहले कि स्कोर को लेकर भ्रम की स्थिति ने खेल को रोक दिया। जिओ ने छोटे ब्रेक के बाद भी आक्रमण जारी रखा और 20-16 से पीछे रहने के बावजूद सीधे तीन अंक हासिल किए। हालांकि, सिंधु ने शुरुआती बढ़त का फायदा उठाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना संयम बनाए रखा। विश्व की 7वें नंबर की सिंधु आमने-सामने के मुकाबलों में 7-9 से पीछे चल रही थीं, लेकिन अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी पर यह उनकी लगातार तीसरी जीत थी। पिछली बार दोनों ने एक-दूसरे के साथ टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक मैच खेला था, जिसे सिंधु ने सीधे सेट में जीता था। रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए 26 वर्षीय सिंधु का सामना अब दुनिया की दूसरे नंबर की जापान की अकाने यामागुची और दुनिया की 10वें नंबर की थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। बाद में दिन में भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी चिराग शेट्टी और तीसरी वरीयता प्राप्त सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त आरोन चिया और मसोह वूई यिक से भिड़ेगी। शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन पहले दौर में बाहर हो गए थे। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

कमबैक पर दिखी पीवी सिंधु की चमक: मलेशिया ओपन सेमीफाइनल में एंट्री, यामागुची चोटिल होकर आउट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मलेशिया ओपन सुपर 1000 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने अपने कमबैक को यादगार बनाने की शुरुआत कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵