नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हैदराबाद में खेले जा रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल ने शादार बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने 149 बॉल में 208 रनों की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने बुद्धवार को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। अपनी पारी गिल ने 19 चौके और 9 छक्के लगाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139 का था।
ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। अपनी तूफानी पारी में गिल ने 149 बॉल में 208 रन बनाए। शुभमन गिल ऐसा करने वाले 5वें भारतीय और 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विरेंदर सहवाग, रोहित शर्मा और ईशान किशन ऐसे भारतीय हैं जो वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।




