नई दिल्ली, रफ्तार। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की है। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की और 199 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने एक गेंद रहते यानी 19.5 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स की ओर से जीत के हीरो शशांक सिंह रहे। इस रोमांचक खेल के अलावा मैच के दौरान दिलचस्प वाकया हुआ।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है। इस कारण मैदान में गुजरात टाइटंस के फैंस बड़ी संख्या में थे। इस दौरान शुभमन गिल की भी फैन दिखी। शुभमन जब बल्लेबाजी करते हैं तो शतक लगाने के बाद अक्सर उसे अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। गिल अपने सिर को आगे की ओर झुकाते हैं। जैसे कि वह सजदा कर रहे हो और अब गिल का यह ट्रेंड उनके फैंस ने भी कॉपी करना शुरू किया है।
इस मैच के दौरान गुजरात टाइटंस को चीयर कर रही एक मिस्ट्री गर्ल का वीडियो वायरल हो रहा है। यह मिस्ट्री गर्ल बेहद खूबसूरत है। इस लड़की ने गिल के सामने उनके ही अंदाज में अपने सिर को आगे की ओर झुकाते हुए सजदा स्टाइल किया। इसे देखकर फैंस भी लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो के पीछे रब ने बना दी जोड़ी फिल्म का गाना भी बज रहा है।
गुजरात टाइटंस भले मुकाबले को जीत नहीं सकी, लेकिन शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जरूर जीता। इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में गिल के पिता भी मौजूद थे। शुभमन की दमदार पारी के बाद उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं। गिल की बहन भी दोस्तों के साथ स्टेडियम में मौजूद थीं। गिल ने 48 गेंद पर छह चौके और चार चौकों की मदद से नाबाद 89 रन बनाए। इसकी बदौलत गुजरात टाइटंस 20 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बनाने में सफल रही।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in