शुभमन गिल की वापसी पहले T20 मैच तय! BCCI ने दी फिटनेस की हरी झंडी, साउथ अफ्रीका सीरीज से करेंगे मैदान पर वापसी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है।

0
3
Shubman Gill
Shubman Gill

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पूरी तरह फिट हो चुके हैं और अब उनके पहले टी20 मैच में खेलने को लेकर सारा सस्पेंस खत्म हो गया है। BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने टीम मैनेजमेंट को गिल की फिटनेस की आधिकारिक जानकारी दे दी है।

रिहैब पूरी, तीनों फॉर्मेट के लिए फिट घोषित

BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल ने अपना पूरा रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है वह अब तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के लिए फिट हैं उन्होंने सभी जरूरी फिटनेस और स्किल टेस्ट पास कर लिए हैं इस रिपोर्ट के बाद अब उनके टी20 सीरीज में खेलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

कैसे लगी थी शुभमन गिल को चोट?

शुभमन गिल को यह चोट भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन लगी थी। उन्होंने साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की थी, इसी दौरान उनकी गर्दन में खिंचाव आ गया। चोट गंभीर होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। टी20 सीरीज के लिए फिटनेस साबित करने के लिए शुभमन गिल ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब किया बैटिंग, फील्डिंग और मैच सिम्युलेशन की ट्रेनिंग ली सभी तय किए गए मेडिकल और फिजिकल टेस्ट पास किए इसके बाद ही उन्हें खेलने के लिए हरी झंडी मिली है।

9 दिसंबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है पहला टी20: 9 दिसंबर सीरीज: 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक भारतीय टी20 टीम के खिलाड़ी शनिवार को कटक पहुंचेंगे टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन रविवार को होगा चोट के चलते शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे लेकिन टी20 सीरीज के लिए उन्हें फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था अब रिहैब पूरा होने के बाद उनकी वापसी पूरी तरह तय हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here