back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रेयस अय्यर का दावा, केकेआर मैच जीत कर आगे बढ़ी, तो रोकना मुश्किल

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2022 के अपने पहले तीन मैच जीते थे, तो वे एक ऐसी टीम की तरह दिख रही थी, जिसने अपने बल्लेबाजी के तरीके के साथ-साथ गेंदबाजी के तरीके को भी सुलझा लिया। लेकिन लगातार चार हार के साथ कोलकाता बिखड़ती नजर आ रही है और वह अब अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर का दावा है कि एक बार केकेआर मैच जीत कर आगे बढ़ जाएगी, तो टूर्नामेंट में उन्हें रोकना मुश्किल होगा। अय्यर ने कहा, हम मैदान पर उतरने और मैच जीतने के लिए सभी विभागों में बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने के ऊपर है। इसके अलावा, मुझे वास्तव में इस बात पर गर्व है कि मैं एक अद्भुत फ्रेंचाइजी का हिस्सा हूं। अय्यर को विश्वास है कि टीम मजबूती से वापसी करेगी। अय्यर ने कहा, यह निश्चित रूप से मेरे लिए एक ऐसी अद्भुत टीम की कप्तानी करने के लिए गर्व का क्षण है, जहां हम बहुत सारी प्रतिभा को खेलते देख रहे हैं। हमने चार मैचों में से तीन जीत के साथ वास्तव में अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसके बाद चीजें अच्छी नहीं रही। लेकिन मुझे अभी भी टीम पर विश्वास है। मजबूत वापसी को लेकर विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम बिलिंग्स एक चुनौती के रूप में देखते हैं। लेकिन वह सकारात्मक टीम भावना और टीम के भीतर विश्वास की बात करते हैं, जो चीजों को बदलने के लिए महत्वपूर्ण हैं। अय्यर ने कहा, हमें अभी पता चला है कि क्वालीफायर ईडन गार्डन में हैं, इसलिए हम 100 प्रतिशत प्रयास करेंगे कि हम मैच जीतें और वहां जाकर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करें। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...